तलाक नामा वापस लेने पति ने की मारपीट. - CG Sandesh

तलाक नामा वापस लेने पति ने की मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत एक महिला और उसकी माँ को तलाक नामा वापस लेने के लिए मारपीट व गाली गलौच का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सरस्वती साहू अपने पति खेमलाल साहू से अलग होकर उसकी माँ के साथ रहती है, जहाँ 10 नवंबर को लगभग रात्रि 10:30 बजे उसका पति खेमलाल साहू उनके घर आया और घर का दरवाजा खटखटाने लगा.

दरवाजा खटखटाने की आवाज से सरस्वती की मां मोतीम साहू ने जब दरवाजा खोला तो सरस्वती का पति खेमलाल उसकी मां से बातचीत किया और जब सरस्वती की मां पूछा कि यहाँ कैसे आये हो तो उसने कहा कि मैं रायपुर जा रहा हूँ, तुम लोगो नें मेरे खिलाफ जो तलाक नामा केश लगाये हो उसे वापस लो कहकर हंगामा और गाली गलौच करने लगा. इसके बाद जब सरस्वती ने बाहर आकर अपने पति से कहा कि मेरा बच्चा वापस कर दो कहने पर वह मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस ने बताया कि हाथ मुक्का से मारपीट करने से उसके सिर मे चोट लगा है. मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 323, 506, 294  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें