बोलेरो और मोटर सायकल के भिड़त में हुई थी मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

बोलेरो और मोटर सायकल के भिड़त में हुई थी मौत, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत तेन्दुवाही मोड में बोलेरो और मोटर सायकल में भिड़त होने पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया है कि मृतक हलधर ध्रुव 22 सितंबर 2019 को अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GD 9962 से अपने साथी कृष्ण कुमार को पीछे बैठाकर रेस्ट हाऊस सिरपुर सिलेण्डर भराने 10 बजे महासमुन्द गया था और महासमुन्द से गैस सिलेण्डर भराकर वापस आते समय तुमगांव के आगे तेन्दुवाही मोड पर करीब 02 बजे सामने से खैरझिटी तरफ से आ रही आरोपी वाहन बोलेरो क्रमांक CG 13 UE 0430  के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी. जिससे गिरने के कारण हलधर ध्रुव की मौत हो गई तथा पीछे बैठे व्यक्ति कृष्ण कुमार सईस को गंभीर चोंट लगा. जिस पुलिस ने आरोपी के विरूध धारा 279, 304, 337  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें