पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाने में मुक्ती धाम रोड में अपने परिवार के साथ पैदल जा रही महिला को मोटर सायकल ने ठोकर मारने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कामता प्रसाद ध्रुव 12 नवंबर को  शाम के समय अपने मोटर सायकल से पत्नी एवं बच्चे के साथ खेत देखने गया था. जहाँ वह मोटर सायकल को मेरे खेत के पास रोड किनारे खड़ा करके पैदल देखने गया.

इस दौरान जब वे लोग पैदल रोड के किनारे किनारे जा रहे थे तभी मुक्ती धाम रोड में ट्रांसफार्मर के पास मोटर सायकल सुजुकी स्कूटी क्रमांक CG 04 MG 2343 का चालक दीपक कुमार द्वारा अपने मोटर सायकल स्कूटी को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कामता प्रसाद की पत्नी सुकृती ध्रुव को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसकी पत्नी को चोट आने से वही रोड किनारे गिर गई. और उक्त मोटर सायकल का चालक घटना के तुरंत बाद अपनी मोटरसायकल वहां से लेकर भाग गया. जिस पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279, 337  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें