मुख्यमंत्री ने दिव्यांग शशि कुमारी उइके के घर की मरम्मत करान... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने दिव्यांग शशि कुमारी उइके के घर की मरम्मत कराने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल में दिव्यांग शशि कुमारी उइके के मकान में छत ढ़लाई कराने के निर्देश कलेक्टर रायपुर को दिए। रायपुर जिले के ग्राम कठीया निवासी दिव्यांग शशी कुमार उइके ने मुख्यमंत्री को अपने मोबाइल फोन पर जर्जर मकान का फोटो दिखाकर उस पर ढ़लाई कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर कलेक्टर को दिव्यांग सुश्री उइके का आवेदन देकर उनके मकान में छत ढ़लाई कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्वर्गीय पिता श्री दुबराज सिंह के नाम पर शासन द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत तीन कमरें का पक्का मकान मिला है किन्तु उस मकान में लेंटर अभी तक नहीं हुआ है। आज से 9 वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु हो चुकी है और मकान अभी तक जर्जर स्थिति में खड़ा हुआ है। बरसात के दिनों में दीवार र्की इंट धुलने से खण्डहर सा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग उइके से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और छत ढ़लाई कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें