कौशल्या मंदिर को सुसज्जित करने विधायक द्वय ने मुख्यमंत्री को... - CG Sandesh

कौशल्या मंदिर को सुसज्जित करने विधायक द्वय ने मुख्यमंत्री को सौंपा 1.10-1.10 लाख रूपए का चेक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विकास उपाध्याय और भिलाई के विधायक तथा महापौर श्री देवेन्द्र यादव ने चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर को बेहतर ढ़ंग से व्यवस्थित करने और निर्माण कार्य के लिए 1.10-1.10 लाख रूपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से करीब 27 किमी दूरी पर आरंग विकासखंड के ग्राम चंद्रखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की माता कौशल्या का यह मंदिर पूरे भारत में एक मात्र होने के कारण प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। यह क्षेत्र रामवनगमन पथ में होने के कारण उनके यहां वनवास काल में आने की जनश्रुति मिलती है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें