बच्चो को स्कूल से घर छोड़ने जा रही बस को कार ने मारी जोरदार ट... - CG Sandesh

बच्चो को स्कूल से घर छोड़ने जा रही बस को कार ने मारी जोरदार टक्कर

कल पटेवा थाना अंतर्गत सिनोधा मार्ग में एक कार और स्कूल बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस हादसे के बच्चों को मामूली चोटें आई और बस के कंडेक्टर भी घायल हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार कल कार क्रमांक सीजी 05 एजी 1933 के कार के चालक ने लापरवाही पूर्व चलाते हुए पिथौरा के शारदा पब्लिक स्कूल के बस क्रमांक 06 एच 0158 को जबरदस्त ठोकर मार दिया.

इस जोरदार दुर्घटना बच्चो को ज्यादा चोंटे तो नही आई लेकिन बच्चे पूरी तरह से डरे सहमे हुए थे जहाँ  बस में लगभग 15 बच्चे भी सवार थे.

बताया जा रहा है कि एक बड़ा हादसा होते-होते टला, स्कूल बस के जगह अगर कोई छोटी वाहन होती तो ना जाने उस वाहन का क्या हाल होता, कार द्वारा बस के भारी रफ्तार में टक्कर मारा गया जिसके चलते कार का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

इधर ठोकर मारने के बाद कार में सवार 3 लोग भाग निकले जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां पहुँच कर पुलिस को सूचना दिया. जिसके बाद पुलिस स्टाफ द्वारा घटना स्थल पहुँच कर बच्चो को सामुदायिक केंद्र लाया गया और उनकी जाँच की गई.  

वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक के ऊपर धारा 279 ,337 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें