मोबाइल मांगने पर हुई मारपीट
महासमुंद
थाने में मोबाइल मांगने को लेकर मारपीट और गाली गलौच का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया है कि 11 नवंबर को नरबदी स्कूल के पास भावी वैष्णव अपने दोस्त मनीष
राज यादव के पान ठेला गया था. जहाँ वो दोनों मोबाईल से हम दोनों गाना सुन रहे थे.
कुछ समय बाद जरूरी काम आने से भावी वैष्णव वहां से चला गया और काम हो जाने के बाद
पुनः मनीष के दुकान गया तो गाना का आवाज नही आने पर मनीष यादव को बोला की मेरा
मोबाईल कहां है दे दो. जिस पर मनीष राज यादव ने तुम्हारा मोबाईल मेरे पास नही है
कहकर उसे गालियां देकर जमकर पिटाई कर दी. जिससे भावी वैष्णव को चोट आई. इस मामले
में पुलिस ने मनीष यादव के ख़िलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें