सुने मकान से हुई चोरी  - CG Sandesh

सुने मकान से हुई चोरी

बसना थाना अंतर्गत हाई स्कूल के पीछे एक सुने मकान ने चोरी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि साजन शर्मा के घर 1 से 13 नवंबर के बीच चोरी हुई है इस दौरान वह अपने बड़े पिताजी रामदेव शर्मा के देहान्त हो जाने के कारण बिहार गया था और जब वह वापस 13 नवंबर को  सुबह करीब 06.00 बजे बिहार से बसना आया और मकान में आ कर देखा तो चोरों ने आलमारी में रखे सामान फैला दिए थे और कई कीमती सामान पार कर गए थे. फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर पर धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें