सड़क हादसे में मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

सड़क हादसे में मोटरसायकल चालक की मौत.

महासमुंद थाने में एक सड़क हादसे में मोटर सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया है कि मृतक सोनत कुमार मण्डावी पिता कीर्तन मण्डावी, उम्र 38 साल, थाना रनचिरई, जिला बालोद,  9 नवंबर को अपने घर के मोटर सायकल क्रमांक CG 05 U 9199 से अपने साथी उमेश कुमार ध्रुव के साथ अपने गांव से निजी कार्य के लिए बसना आयें हुआ था. काम हो जाने के बाद जब वह 10 नवंबर को उक्त मोटर सायकल से बसना की ओर से बागबाहरा-महासमुंद मार्ग से अपने घर जा रहे था,  तभी ग्राम झालखम्हरिया के पास महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सोनत कुमार मण्डावी एवं उमेश कुमार ध्रुव को मोटर सायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे सोनत राम को सिर, माथा, हाथ-पैर, में चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई तथा उमेश कुमार ध्रुव को सिर, माथा, हाथ, पैर में चोंटे आयी. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर धारा 337, 279, 304-A  तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें