ट्रक को लापरवाहीपूर्वक खड़ी कर देने के कारण मोटर सायकल चालक ट... - CG Sandesh

ट्रक को लापरवाहीपूर्वक खड़ी कर देने के कारण मोटर सायकल चालक टकराया.

महासमुंद थाना अंतर्गत साराडीह मोड़ पर ट्रक को लापरवाहीपूर्वक खड़ी कर देने के कारण एक मोटर सायकल चालक उससे टकरा गया जिससे उसको गंभीर चोट आई है. पुलिस ने बताया कि महेन्द्र कुमार यादव पिता डेहू राम यादव उम्र 35 साल त्रिमूर्ति कालोनी वार्ड नं0 16 महासमुंद का निवासी है जो 6 नवंबर को महासमुंद से रायपुर अपने दोस्त के शादी कार्यक्रम में गया था. और शादी में सम्मिलित होकर अपने मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 06 G 0908 से वापस अपने घर महासमुंद आ रहा था तभी रात करीब 11.50 बजे NH 353 रोड में साराडीह मोड़़ के पास ट्रक क्रमांक CG 06 GJ 8611 का चालक अपने ट्रक को रोड के उपर खड़ा कर दिया था.

ट्रक का आगे पीछे का कोई इंडिकेटर नही जलाया था और न ही ट्रक के आगे पीछे किसी प्रकार कर कोई सुरक्षा उपाय नही किया गया था. जिससे ट्रक चालक के द्वारा ट्रक को रोड के उपर लापरवाहीपूर्वक खड़ी कर देने के कारण महेन्द्र कुमार यादव उक्त ट्रक के पीछे में मोटर सायकल सहित जाकर टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोट आई तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया. जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूध अपराध धारा 337 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें