जल संसाधन कार्यालय के गोदाम में हुई चोरी - CG Sandesh

जल संसाधन कार्यालय के गोदाम में हुई चोरी

सरायपाली के जल संसाधन कार्यालय के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर को करीबन 12:00 बजे जब श्रीमती कार्मेला लकड़ा जल संसाधन उपसंभाग सरायपाली कार्यालय के पीछे गोदाम को चेक करने गई तो देखी गोदाम के अंदर रखे सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा पीछे दीवार में छेंद किया हुआ था. तब अन्य स्टाफ को जानकारी देकर  गोदाम में रखे सामान को स्टाक रजिस्टर से मिलान किया गया जिसमे करीब 8000 रूपये का सामान अज्ञात चोर गोदाम के दीवार को सेंद मारकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 380, 457 पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें