जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच और सचिव ने... - CG Sandesh

जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच और सचिव ने फर्जी बिल बनाकर लाखो रुपया निकाला

बार नयापारा क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार को कसडोल जनपद पंचायत के आमगांव ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव के द्वारा शासकीय राशि का गबन करने के संबंध में शिकायत पत्र 10 जून 2016 को प्रस्तुत किया। जिसमें कसडोल जनपद पंचायत से करारोपण अधिकारी आर0 डी0 करसाल को जांच अधिकारी बनाकर भेजा.

जांच अधिकारी ने जांच के दौरान पाया कि ग्राम के सरपंच सफेद बाई और सचिव देवसिंग ठाकुर ने सरपंच के परिवार से संबंधित ब्यक्ति लखनलाल यादव ग्राम ढेबी से 1 लाख इट दर 3000 रुपये के हिसाब से 3 लाख रुपया देना बताया, जांच अधिकारी ने रसीद की बात कही तो सादे कागत में पंचायत सरपंच और सचिव के सील साइन के साथ और दो गवाह के समझ देने की बात कही, और रसीद पेस किया गया।

दूसरा रसीद नित्यानंद पिता जयलाल ग्राम लोरिदखार के नाम पर 38 हजार इट दर 3000 के हिसाब से 1 लाख 14 हजार नगद देने की रसीद पेश किया। तथा एक रसीद 30  हजार इट का दिया जिसमें 90 हजार नगद दिया जाना उल्लेख है।

कुल 5 लाख चौदह हजार देने का बिल जांच अधिकारी के समझ पेश किया गया, जिसका ग्राम सभा मे अनुमोदन किये जाने का साख्य दे पाए, जिससे जांच अधिकारी ने इस दस्तावेज़ को देखते हुए लाखो रुपया नगद भुगतान करना तो गलत है ही साथ मे ग्राम सभा मे कोई प्रस्ताव किया गया, जिसे जांच अधिकारी ने गबन का मामला दर्ज करते हुए जिला पंचायत बलौदाबाजार जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पेश किया।

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि अभी तक इस गबन का मामले का क्या जांच हुआ, दोषियों पर कार्यवाही का अता पता नही,  इस मामले को पुनः मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला बलौदाबाजार को सूचित करूँगा, यदि कार्यवाही नही हुई तो जिला कलेक्टर और पंचायत मंत्री के समझ आवेदन शिकायत करने की बात कही।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें