कलेक्टर जन दर्शन मे मिली बकरी-बकरा चोरी होने की शिकायत.  - CG Sandesh

कलेक्टर जन दर्शन मे मिली बकरी-बकरा चोरी होने की शिकायत.

महासमुन्द थाने में बकरी-बकरा चोरी हो जाने के संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है. दरअसल महासमुंद में मंगलवार को लगने वाला कलेक्टर जन दर्शन मे एक ऐसा शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें बकरी-बकरा चोरी हो जाने के संबंध में लेख किया गया है. जिसमें गणेशु राम पिता श्रीराम ग्राम बोरियाझर के अनुसार उसके घर से 10 अक्टूबर को रात अज्ञात चोरो ने 30 नग बकरी-बकरा एवं उसके बच्चे की कीमत लगभग 48,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है.

गणेशु राम ने बताया है कि अब तक एक से डेढ महीना निकल जाने के बाद भी उन बकरा-बकरियों का कोई खबर नहीं मिला, उसका जीवन यापन बकरा-बकरी चरा कर ही हो रहा था. जिसके बाद उसने न्याय पाने के लिए महासमुंद कलेक्टर जन दर्शन में इस विषय पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली थाना में अज्ञात चोर के विरूध धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें