कार की ठोकर से मोटर सायकल सवार की मौत - CG Sandesh

कार की ठोकर से मोटर सायकल सवार की मौत

सरायपाली थाने में कार की ठोकर से मोटर सायकल सवार की मौत होने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने बताया है कि 15 नवंबर को महत्तम डडसेना व मोहन धवल मोटर सायकल सोल्ड सीडी डिलक्स में सुबह 08.00 बजे के आसपास धान कटाई करने सल्डीह गये थे, जहाँ से वापस आते समय उनकी  मोटर सायकल को पीछे से कार क्रमांक CG 06 GQ 4282  के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दी जिससे मोटर सायकल में बैठे महत्तम डडसेना की मौके पर ही मौत हो गई, एवं मोहन धवल को गंभीर चैट आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी कार के चालक पर धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें