बसना - रा.से.यो. शिविर सीतापुर में निःशुल्क चिकित्सा एवं बौद... - CG Sandesh

बसना - रा.से.यो. शिविर सीतापुर में निःशुल्क चिकित्सा एवं बौद्धिक चर्चा जारी


बसना , राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय आदर्श उच्च. माध्य. विद्यालय का सत्रहवाँ सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम – सीतापुर में प्राचार्य – के. सी. साहू के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी – रमेश कुमार सोनी के कुशल नेतृत्व में ; स्वच्छता के लिए युवा थीम पर आयोजित किया जा रहा है | इस शिविर में विविध गतिविधियों की रंगीन छटा लगातार बिखेरी जा रही है जो ग्रामीणों को कई विषयों में जनजागृति प्रदान करने में सक्षम हो रही है |

                          शिविर अवधि के दौरान एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ;इसके प्रायोजक – चेतना चिकित्सालय बसना के डॉक्.लकेश्वर पटेल एवं उनके साथी थे | इस शिविर में कुल ५० मरीजों का निःशुल्क जाँच कर उन्हें दवाईयाँ प्रदान की गयी ; इसमें प्रायः वे लोग लाभान्वित हुए जो बुजुर्ग थे जिन्हें ज्यादा देखरेख की जरुरत होती है | शिविराथियों ने घर – घर जाकर उनकी पहचान की और उन्हें सेवा प्रदान की |

                          इसी अवधि में इन सभी मरीजों के नेत्र की भी जाँच – श्री गणेश विनायक नेत्र चिकित्सालय – बसना के रामकेश द्विवेदी एवं साथियों के द्वारा की गयी | जिन मरीजों में मोतियाबिंद एवं नेत्र विकार पाया गया उन्हें उचित चिकित्सा प्रदान की गयी | मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन हेतु रायपुर ले जाया जाएगा | ऐसे कुल १२ मरीज पाए गए हैं जो अपनी सुविधा अनुसार इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएँगे |

                          इस शिविर अवधि में बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत विविध विषयों पर इन व्यतित्वों ने अपने उद्बोधन दिए – नैतिक शिक्षा एवं मानव जीवन में आध्यात्म का महत्व – शिव प्रसाद श्रीवास्तव – अध्यक्ष पतंजलि योग समिति ,जगन्नाथ मिश्र - प्राचार्य आदित्य स्कूल , डी.के. प्रधान – ब्याख्याता ; डिजिटल इंडिया – विनयशंकर सतपथी संचालक च्वाइस सेंटर , हेमसागर देवता ; पुरुषोत्तम पटेल – अध्यक्ष आ.भा.स. – आत्म विश्वास की शक्ति से ब्यक्तित्व विकास ;रामकेश द्विवेदी – नेत्रदान महादान ; कैरियर गाइडेंस – के.सी.साहू – प्राचार्य , एन.एल.भोई – से.नि.ब्याख्याता , सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी गण – विनोद शुक्ला एवं कँवर ;रा.से.यो.द्वारा ब्यक्तित्व विकास – आर.के.खरे से.नि.प्राचार्य , भगत राम वाधवा – रा. से. यो. सदस्य ; इन सभी सदस्यों का स्वागत स्वयंसेवकों / ग्रुप लीडर्स एवं शिक्षकों ने किया | सभी ने अपने विषय के साथ छात्रों से खुली परिचर्चा की तथा छात्रों ने अपनी समस्या का समाधान पाया एवं अपने मन की बात की | कार्यक्रम का सञ्चालन एवं धन्यवाद ज्ञापन – रमेश कुमार सोनी ने किया |

                          ग्रामीण जन शिविर स्थल पर लगाई गई रा. से. यो. तथा इको क्लब की एक भब्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं तथा सभी गतिविधियों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं | शिविरार्थी प्रातः जागरण के साथ देशी खेल –कूद – कितने भाई कितने , मछली जाल एवं बाज झपट्टा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं | इनके गीत और नारे ग्रामीणों में रच – बस रहे हैं | इस शिविर को सफल बनाने में भागीरथी भोई , हेमसागर , सुकलाल छत्तर , जगदीश प्रधान , हरिचरण प्रधान , वनवास सांड , चित्रसेन मलिक , माधव प्रधान , भोई लखपति प्रधान , श्यामलाल भोई , अरविन्द डडसेना , हेमसागर भारद्वाज , लक्ष्मण , जौशिक मेहेर ,संदीप श्रीवास्तव , जितेन्द्र पटेल , सत्यप्रकाश , प्रदीप चौहान , कमल भूषण , सुरेश आदि का सहयोग रहा |




author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें