जगदीशपुर रोड में स्थित छत्तीसगढ ढाबा का संचालक पिला रहा था श... - CG Sandesh

जगदीशपुर रोड में स्थित छत्तीसगढ ढाबा का संचालक पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्यवाही.

बसना पुलिस ने 17 नवंबर को मुखबीर की सूचना पर जगदीशपुर रोड में रसोड़ा चौक के पास स्थित  छत्तीसगढ ढाबा पर कार्यवाही की.

जहाँ ढाबा का संचालक मनोज कुमार साहू अपने ढाबा मे अवैध रूप से लोगों को चटपटा पदार्थ, पानी एवं गिलास उपलब्ध कराकर लोगो को शराब पीला रहा था. इस कार्यवाही के दौरान छत्तीसगढ ढाबा के संचालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, तथा शराब पीने वाले व्यकित पुलिस को देखते ही भाग गये.

पुलिस ने जिसे पकड़ा उसका नाम मनोज कुमार साहू बताया गया है, तथा आरोपी के ढाबे से 02 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की का पौवा जिसकी सील टुटी हुई उक्त पौवे मे 25, 25 एम एल अंग्रेजी शराब एवं 04 नग प्लास्टिक का गिलास जिसमे शराब की बू आ रही थी उसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी विरूध धारा 36(C) के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें