धर्मकांटा के आपरेटर के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने की मारपीट - CG Sandesh

धर्मकांटा के आपरेटर के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने की मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत बेलसोण्डा में धर्मकांटा के आपरेटर के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि निरंजन शुक्ला जो कि बाके बिहारी धर्मकांटा बेलसोण्डा में 3,4 माह से आपरेटिंग का काम कर रहा है उसे किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मारपीट कर चोट पहूंचाया है. घटना 17 नवंबर के रात्रि 8.30 बजे की बताई जा रही है जब बांके बिहारी धर्मकांटा बेलसोण्डा के कमरा में खाना बना रहा था. तब वहां पर तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल में आयें और निरंजन शुक्ला से मारपीट कर गाली गलौच कर कहने लगे कि सरदार जी के धर्मकांटा की गाडिया तुम्हारे धर्मकांटा पर आना चालू हो गया है. और जान से मारने की धमकी देते हुये अपने आये मोटर सायकल से तीनो व्यक्ति चले गये. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूध धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें