नदी किनारे जुआ खेलने वालों पर हुई कार्यवाही. - CG Sandesh

नदी किनारे जुआ खेलने वालों पर हुई कार्यवाही.

सांकरा पुलिस ने ग्राम छातामौहा जोंक नदी किनारे से 4 जुआरियों को जुआ खेलते धर दबोचा है. पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम छातामौहा जोंक नदी किनारे में आम जगह पर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपया पैसा का दांव लगाकर हार जीत जुआ (काट पत्ती) खेल रहे है. जिस पर पुलिस ने मौके में जाकर घेराबंदी किया तो कुछ लोग पुलिस को आते देखे वहां से भाग गये.

जबकि मौके से 04 जुआडियों को पकड़ा गया जिनमें उत्तम कुमार, दीपक भोई, प्रेमविलास विशाल व बोधन चैधरी के नाम शामिल है जिनके पास से 1530 रूपये नगद तथा 52 पत्ता तास जप्त कर धारा 13-PUB के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें