80 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त  - CG Sandesh

80 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त

कोमाखान पुलिस ने कांदा नदी के किनारे ग्राम बिन्द्रावन में 16 लीटर अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर को मुखबीर की सुचना पर ग्राम बिन्द्रावन के कांदा नदी के किनारे 02 व्यक्ति को अवैध शराब का बिक्री करते घेराबंदी कर पकड़ा गया है.  जिनका नाम हीरालाल पाड़े एवं माखनलाल पाड़े ताया गया. पुलिस ने इनके पास से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 80 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कुल 16 लीटर कीमती 4000 रूपये को व रकम नगदी 200 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें