मोटरसायकल लेकर नदी में नहाने गए युवक की मोटरसायकल हुई पार.  - CG Sandesh

मोटरसायकल लेकर नदी में नहाने गए युवक की मोटरसायकल हुई पार.

तुमगांव थाना अंतर्गत नदी किनारे से मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि प्रीतम चक्रधारी जो कि भिलाई चरोदा वार्ड नं. 21 में रहता है, वह 17 नवंबर को अपने मोटरसायकल से रिश्तेदार के यहां आया था. और शाम लगभग 04.00 बजे वह अपने रिश्तेदारों के साथ नहाने के लिए अपने मोटरसायकल पल्सर  150 सफेद काला रंग को समोदा बैराज के उपर खडी कर उनके साथ नदी में नहाने चला गया. जहाँ से नहा आने पर उसे पता चला कि उसकी मोटरसायकल पल्सर वहां नहीं था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें