मोटर सायकल को ठोकर मारकर फरार हुआ कार चालक - CG Sandesh

मोटर सायकल को ठोकर मारकर फरार हुआ कार चालक

कोमाखान थाना अंतर्गत एक कार चालक द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारकर फरार होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि देवानंद नागवंशी जो कि ग्राम बसुलाडबरी का कोटवार है वह  16 नवंबर को मोटर सायकल क्रमांक CG06 GM 8857  में अपने भाई कमल कुमार नागवंशी, व गोपी आडिल के साथ कोमाखान जिला सहकारी बैंक आया हुआ था. जहाँ से शाम को वापस घर ग्राम बसुलाडबरी जाते समय कोमाखान चैखड़ी के पास खरियाररोड की ओर से एक कार OD26 A 0009  के चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और चालक कार को वहां पर खड़ा करके वहां से फरार हो गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरूध धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

               



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें