ट्रक ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रक ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम भूकेल में कल दोपहर करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारकर ट्रक को पलटी कर दिया.  ग्राम भुकेल का कोटवार राजेन्द्र चैहान ने पुलिस को बताया कि जब वह 18 नवंबर को दोपहर करीब 03.00 बजे स्कुल के पास बजार पारा सामान लेने आया था तभी रायपुर से सरायपाली जाने वाली फोर लेन पर 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 6460 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल में सवार तीन लोग उत्तर कश्यप, शिवकुमार भोई तथा गुनसिंग सिदार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एवं रोड किनारे ट्रक को पलटी कर भाग गया जिससे ट्रक में बैठे परिचालक राजेन्द्र पिता आनंद राव धुर्बे निवासी दौरीपार बाजार भंडारा महाराष्ट्र ट्रक के नीचे दब गया एवं तीनों व्यक्ति को हाथ,पैर,घुटने एवं सिर में गंभीर चोट आई जिसे ईलाज कराने 112 वाहन से सीएचसी बसना भर्ती किया गया. पुलिस ने ट्रक चालक के विरूध धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें