04 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब जप्त
सिंघोडा
थाना अंतर्गत ग्राम बांझापाली में पुलिस ने 04 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब बरामद
किया है. पुलिस ने बताया कि 18 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि मकरध्वज कुम्हार
अपने घर में हाथ भठ्ठी का महुआ शराब अवैध रूप से विक्रय हेतु रखा. जिस पर पुलिस ने
मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम मकरध्वज कुम्हार बताया गया
है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर से एक नग सफेद प्लास्टिक के जरीकेन में भरी हुई
लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी की देशी महुआ शराब कीमत 400 रूपये को जप्त कर आरोपी के
विरूध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें