मवेशी देखने गोठान पहुंचे व्यक्ति की रास्ता रोककर पिटाई. - CG Sandesh

मवेशी देखने गोठान पहुंचे व्यक्ति की रास्ता रोककर पिटाई.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पथर्री मे पति पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि ठग्गू राम संवरा जो कि रोजी मजदूरी का काम करता है वह 18 नवंबर को उसका मवेशी गोठान गया है कि नहीं यह देखने गया था. तभी रास्ते मे अचानक गेंदसिंह दीवान ने उसका रास्ता रोककर उससे गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे सायकल के उपर पटक दिया. यह देखकर जब उसकी पत्नी नंदबाई बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट व गंदी गंदी गाली देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. जिससे उनके हाथ, पैर व कमर में गंभीर चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 341, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें