सिरपुर क्षेत्र के केशलडीह बंदोरा तक का मार्ग जर्जर, जर्जर सड़... - CG Sandesh

सिरपुर क्षेत्र के केशलडीह बंदोरा तक का मार्ग जर्जर, जर्जर सड़क पर कभी भी हो सकती है हादसा.

ग्राम केसलडीह से बंदोरा मार्ग अति जर्जर होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है, इस कच्ची सड़क मार्ग पर वन विभाग का अधिकार है क्योंकि यह सिरपुर वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आता है,  इस सड़क से होकर सिरपुर जाने में बंदोरा ख़िरसाली वालो को 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है, अभी किसान अपनी उपज को मंडी में इसी मार्ग से गुजर कर जाना होगा.

वन विभाग के डिप्टी रेंजर जे आर ठाकुर से सड़क की बहाली के बारे में पूछा गया तो बताया कि, सड़क बिल्कुल ही चलने लायक नही है और केशलडीह के पास पूल काफी खराब है. इस रोड पर खासकर दो पहिया चार पहिया तथा ट्रेक्टर का आना जाना लगा रहता है. सड़क मार्ग खराब है, किन्तु अभी सड़क मरम्मत कार्य किया जाएगा ये फिलहाल सम्भव नही है, और इस वर्ष वनविभाग के द्वारा कार्य करवाना फिलहाल मुश्किल है.

जब हमारे संवाददाता ने पूछा कि ऐसा किसलिए कह रहे हो कि सड़क मरम्मत कार्य नही होगा, डिप्टी रेंजर ने कहा यदि काम करवाना होता तो अब तक कार्य की स्वीकृति और राशि आ जाता.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें