वनांचल क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों में पदस्थ शिक्षको ... - CG Sandesh

वनांचल क्षेत्र में संचालित हो रहे स्कूलों में पदस्थ शिक्षको का गजब का तालमेल.

कसडोल विकासखण्ड के अंर्तगत संचालित हो रहे स्कूल में पदस्थ शिक्षको का तालमेल देखकर आपको बड़ी ही खुशी होगी । वनांचल में स्कूलों में पदस्थ शिक्षको को यदि किसी के माध्यम से सूचना मिल जाये कि आज कोई अधिकारी बार अभ्यारण्य में आ सकते है, तो बिल्कुल सही पर स्कूल में पहुचेंगे, बाकी समय की बात तो कहना क्या,  इस तरह का खबर हमारे सवांदाता को मिली तो आज जानकारी लेने जंगल क्षेत्र में पहुंचे तो कोई शिक्षक 12 बजे स्कूल को पहुँच रहे थे तो कोई 1 बजे. और जब अचानक पाड़ादाह मिडिल स्कूल पहुचे तो देखा पदस्थ दो शिक्षक में एक शिक्षक उपस्थित रहा, और दूसरा शिक्षक क्यो नही आये, पूछा गया तो बताया कि ऑफिस काम से कसडोल गए है, कोई सूचना नही है ऐसी जानकारी है, तो आप रजिस्टर में लिखिए तो बताया कि दो दिन का अवकाश के लिए आवेदन दिए है. अक्सर ऐसी ही स्थिति इस जंगल क्षेत्र में है. क्योकि यहां विभाग के अधिकारियों का मॉनिटरिंग नही होता और संकुलसमन्वयको का मिलीभगत रहता है, ऐसा करके बच्चो का भविष्य अंधकारमय बना रहे है.

 


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें