15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में 15 लीटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर की रात्री में मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पैदल बोरा में अवैध शराब लेकर जा रहा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम रामरतन सोनवानी बताया गया है. जिसके  पास से पुलिस ने  मटमैला खाखी कलर के बोरा के अंदर से 15 लीटर कीमत 1500 रूपये अवैध शराब को जप्त कर कर आरोपी के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें