मेट्रो बस ने कार को मारी ठोकर, मामला दर्ज	 - CG Sandesh

मेट्रो बस ने कार को मारी ठोकर, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत मेट्रो ट्रेवल्स की बस ने कार को ठोकार मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुषण तुर्काने जो ग्राम बासिन का निवासी है वह अपने  फैक्ट्री के काम से अपने साथी रविन्द्र टण्डन को साथ लेकर 19 नवंबर को अपने अल्टो कार क्रमांक CG 25 H 5291 से अछोली आया था. और अछोली से वापस नदी मोड से होकर अपने गांव बासिन जा रहा था तभी  उसकी वाहन अल्टो कार को लगभग शाम 04.00 से 04.30 बजे के बीच ग्राम गोपालपुर पुल के पास पीछे से आ रही मेट्रो ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 06 GM 3766 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से भूषण की कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसका वाहन अनियंत्रित होकर रोड के डिवाइडर में जाकर टकराकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिसपर पुलिस ने बस चालक के विरूध अपराध धारा 279 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें