3 अज्ञात युवकों ने की दूधवाले के साथ मारपीट. - CG Sandesh

3 अज्ञात युवकों ने की दूधवाले के साथ मारपीट.

महासमुंद के कुम्हारपारा में 3 लडकों के द्वारा मिलकर दुधवाला के साथ मारपीट व गाली गलौच करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि तोरन प्रसाद यादव जो सुभाष नगर महासमुंद में रहता है तथा दुग्ध बेचने का व्यवसाय करता है वह 17 नवंबर की शाम को हमेशा की तरह अपने मोटर सायकल में दुग्ध देने घर से निकल कर क्लब पारा,  कुम्हार पारा होते हुए श्रीराम कालोनी जा रहा था.  और जैसे ही वह मोटर सायकल को चलाते रात्रि 08:30बजे कुम्हार पारा हरिश आटा चक्की के पास पहुंचा तो वहां पर 3 लडकों ने उसका रास्ता रोककर तीनों ने बिना कारण के अश्लील गाली गलौच कर जमीन में पटककर मारपीट करने लगे. तथा उसमे से एक लडके ने उसे पास ही पड़े ईंट मारा और फिर तीनों लडके वहां से भाग गये. मारपीट करने से तोरन प्रशाद यादव के सिर, दाहिने हाथ की गदेली, चेहरा में गंभीर चोंट आई है, पुलिस ने तीनों लड़कों के विरूध धारा 294, 323, 34, 341 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें