जमीन का बंटवारा मांगने पर भाई व भजीते ने की मारपीट  - CG Sandesh

जमीन का बंटवारा मांगने पर भाई व भजीते ने की मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव सोहागपुर में जमीन बंटवारा के लिए मारपीट व गाली गलौच किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि जमीन बंटवारा के लिए गोदावरी चन्द्राकर का भाई व भतीजे ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौच किया गया है.  

मिली जानकारी के अनुसार गोदावरी चन्द्राकर बरबसपुर में रहती है तथा उसके तीसरे नंबर के भाई का देहांत हो जाने पर वह दाह संस्कार में उसके मायके नवागांव सोहागपुर पहुंची. जहाँ गोदावरी चंद्राकर द्वारा अपने माता पिता की संम्पत्ति पर भाई बंटवारा चाहने के लिए तहसीलदार को दिए गए आवेदन को लेकर 20 नवंबर को रात्रि करीब साड़े आठ बजे उसका भाई गिरवर चंद्राकर व भतीजा धनेन्द्र ऊर्फ मोनू चंद्राकर जमीन का बंटवारा मांग रहे हो तुम्हारा पैतृक संम्पत्ति पर कोई अधिकार नही है कहकर उससे गाली गलौच कर मारपीट किये. जिसके बीच बचाव करने उसकी मां गैंदी बाई व पिता तोरण आये उनके साथ भी दोनों ने मारपीट कर दी. जिससे उन्हें चोट आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34 के तहत गिरवर चंद्राकर व  धनेन्द्र चंद्राकर पर अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें