ग्राम बैतारी में अवैध शराब पर हुई कार्यवाही.  - CG Sandesh

ग्राम बैतारी में अवैध शराब पर हुई कार्यवाही.

बसना थाना अंतर्गत  ग्राम बैतारी में अवैध शराब पकड़ाए जाने का मामला सामने आया है.  पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बैतारी मे एक व्यक्ति रवि किशोर साहू अपने घर की परछी मे अवैध अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री कर रहा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा जिसने अपना नाम रवि किशोर साहू पिता स्व0 गोवर्धन साहू बताया.

जिसके पास से पुलिस ने एक पीले रंग के प्लास्टिक के झोले मे 04 पौवा जीप्सी फाईन व्हीस्की, 02 पौवा राक आन व्हीस्की, 01 पौवा देशी प्लेन सफेद शराब कीमत 620/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें