बस ने मोटरसायकल को मारी टक्कर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

बस ने मोटरसायकल को मारी टक्कर, मामला दर्ज

पटेवा  थाना अंतर्गत  रायतुम के पास बस द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को भाई मिथलेश बरिहा और उसके साथ में करन बरिहा मोटर सायकल प्लेटिना सोल्ड गाड़ी मे अपने जीजा के घर ग्राम रायतुम गये थे. गाड़ी को मिथलेश बरिहा चला रहा था और रायतुम से वापस झलप की ओर आते समय करीबन 06:10 बजे शाम रायतुम से थोड़ी दूर निकले थे कि सामने से आ रही बस क्रमांक CG 24 H 0105 का चालक ने बस को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मिथलेश एवं करन को गंभीर चोट  आई. और मोटर सायकल प्लेटिना पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया, घटना के बाद दोनो को रायपुर मे भर्ती किया गया है.  और मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस क्रमांक CG 24 H 0105 के आरोपी चालक पर धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें