420 के फरार वारंटी को बसना पुलिस ने  किया गिरफ्तार  - CG Sandesh

420 के फरार वारंटी को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसना। प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद के न्यायालय द्वारा भादवि की धारा 138 420 के तहत फरारी वारंटी हेमलाल बंजारा पिता स्वर्गीय छेदीलाल बंजारा के विरुद्ध 8-8-2018 तक लगभग 9 माह के लगातार गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा रहा है जिसकी प्रोसेस क्रमांक 81/ 19 है जिसकी गिरफ्तारी करने बसना थाना पुलिस द्वारा लगातार वारंटी के छिपने के ठिकानो पर छापा मार रहा था. चेक बाउंस सहित अन्य मामलो के प्रकरण में वारंटी हेमलाल बंजारा को सजा सुनाई जा चुकी है बसना पुलिस को उसकी तलाश थी.

दिनांक08/03/2018 को धारा 138 के अंतर्गत माननीय न्यायलय द्वारा सजा सुना है सुना दी गई है तथा माननीय प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय महासमुंद द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम धारा 420 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत स्थाई वारंट जारी कर दी गई किंतु बसना पुलिस से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए छिप रहा था थाना प्रभारी बसना सुश्री वीणा यादव के नेतृत्व में टीम के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें