पैसे की बात को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पैसे की बात को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज.

भंवरपुर चौकी ने पुराने पैसा के लेनदेन के चलते दो लोगों के बीच गाली गलौच और मारपीट होने पर एक दुसरे के विरुद्ध काउंटर शिकायत दर्ज करवाया गया है.  

विजय कुमार पंसारी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भंवरपुर में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है और 20 नवंबर  को शाम करीबन 05:30 बजे भंवरपुर के शासकीय शौचालय के सामने राजकुमार पान ठेला के पास खडा था. उसी समय कान्हु प्रधान तथा उसके साथ बिट्टू आये और पुरानी पैसे की लेनदेन की बात को लेकर अभी तक हिसाब किताब क्यों नहीं किया है कहकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये. जिसपर पुलिस ने कान्हु प्रधान और  बिट्टु पर धारा 294, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

जबकि कान्हु प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भंवरपुर में रहता है तथा कृषि कार्य करता है. 20 नवंबर को जब वह अटल चौक राजकुमार पान ठेला के पास अपने भाई बिट्टु के साथ खड़ा था तभी उसी समय पुरानी रंजीश को लेकर  विजय पंसारी, अजय, गोपाल चैहान एवं पिंकु आकर पैसे की बात को लेकर सभी लोग एक राय होकर मेरा पैसा नहीं दिये हो कहकर गालीयां देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. तथा मारने की धमकी देने लगे. जिसपर पुलिस ने विजय पंसारी, पिंकु, अजय पंसारी, गोपाल चौहान  के विरुद्ध धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें