कुत्ता सामने आ जाने से मोटर सायकल चालक की गिरकर हुई थी मौत.  - CG Sandesh

कुत्ता सामने आ जाने से मोटर सायकल चालक की गिरकर हुई थी मौत.

कोमाखान थाना अंतर्गत 25 जून को ग्राम टेमरी में कुत्ता सामने आ जाने से एक मोटर सायकल चालक की गिरकर मौत हो गई थी. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि हर्ष बया 25 जून को शाम के करीब 05 बजे अपने पिता नंदकुमार बया के कहने पर फल लाने के लिये खरियार रोड़ गया था.

मृतक हर्ष बया अपने दोस्त श्यामलाल चन्द्राकर को साथ में बिठाकर फल लाने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 7057  से खरियाररोड़ गया था. वापस आते समय NH 353 टेमरी रोड जयलाल चंद्राकर के खेत के पास करीब 06 बजे पहुंचे थे कि अचानक सामने कुत्ता आ जाने से मृतक हर्ष बया ने मोटर सायकल को अनियंत्रित कर गिरा देने से मृतक को स्वयं सिर के दाहिने भाग में चोंट लगा एवं पीछे बैठा व्यक्ति श्याम लाल को सिर एवं पीठ में गंभीर चोट लगी.  व ईलाज के दौरान वाहन चालक मृतक हर्ष बया की मृत्यु हो गई. जिस पर पुलिस ने मो.सा. क्र. CG06GG7057 का चालक मृतक-हर्ष बया के विरुद्ध धारा 279, 304-(1), 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. 


अन्य सम्बंधित खबरें