होटल वाले को धमकी देकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

होटल वाले को धमकी देकर मारपीट, मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम हाड़ाबंद में कुछ लोग द्वारा होटल वाले को धमकी देकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया वह अशोक कुमार साहु जो ग्राम हाड़ाबंद वार्ड नं0 2 मे रहता है तथा उसका ओव्हर ब्रीज ढाल पर स्वयं का होटल है. जहाँ 21 नवबंर को रात्रि 8:30 बजे वह अपने होटल पर अकेला था ठीक उसी समय दो मोटर सायकल में भानु शर्मा, संजु साहू, खेमराज साहू एम के बाहरा होटल में आये और सिगरेट डिस्पोजल व पानी पाऊच मांगे तो उन्हे दे दिया. और सिगरेट का पैसा मांगने पर तु मेरे को नही जानता कहकर उससे गाली गलौच कर मारपीट करने लगा जिससे उसे चोट आई है. जिस पर पुलिस ने भानु शर्मा व संजु साहू के विरुद्ध धारा 294, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें