ट्रक को पीछे से ठोकर मारकर मोटरसायकल सवार हुए घायल, मामला दर्ज
खल्लारी
थाना अंतर्गत मोटर सायकल के ट्रक से टकराने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रदीप पुरैना जो नयापारा वार्ड नं0
11 महासमुंद
का निवासी है तथा मछली बेचने का काम करता है. वह 19 नवंबर को करीबन 2.00 बजे दोपहर अपने बडा भाई दुर्गेश पुरैना
की मोटर सायकल क्रमांक CG
06 GN
2672 में अपने साथी नीलकंठ पाडे के साथ मछली बेचने के
लिये महासमुन्द से ग्राम खल्लारी गया था. और रात्रि करीबन 7.30
बजे
वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 M 4438 के चालक द्वारा वाहन का बिना इंडीगेटर
जलाये एवं बिना संकेतक दिये रोड में खडी करने से दुर्गेश पुरैना एवं नीलकंठ पाडे
मोटर सायकल चलाकर ट्रक के पीछे में टकराने से दोनों मोटर सायकल से गिर गयें. जिससे
दोनों को हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती किया गया
है. और मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्र. CG 04 M 4438 के चालक पर धारा 283, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.