कसडोल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया, कोचियों से भारी मात... - CG Sandesh

कसडोल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया, कोचियों से भारी मात्रा में धान पकड़ा, वाहन जप्ती और कई कोचियों के गोडाउन सील भी किया गया।

किसानों और कोचियों में भारी रोष, छोटे किसान पर भारी समस्या ,

तहसीलदार पटवारी अपने दलबल के साथ 21 तारीख को बयां में राजेश अग्रवाल के दुकान में धान का अवैध भंडार की सूचना पाकर दुकान और गोडाउन में छापामारी कर भारी मात्रा में गोडाउन में धान मिलने पर गोडाउन को सील कर दिया ,पिकअप वाहन में लोडिंग धान को जप्ती कर कसडोल ले जाया गया ।इसके बाद डूमर पाली में अमृतलाल प्रधान,और दुर्गा नायक के गोडाउन को धान अवैध रूप से धान भंडार रखने के एवज में सील कर दिया गया इसी तरह आज अर्जुनी में एक किराना दुकान पर अचानक दबिश देकर करीब 80 किवंटल धान जब्त किया गया। तहसीलदार से फोन से इस छापेमारी अभियान के बारे में पूछा गया तो ,अवैध रूप से धन खरीदी किया जा रहा है,इन कोचियों के द्वारा मंडी में किसानों का पट्टा का उपयोग कर भारी राशि प्राप्त करते है,जिससे किसानों को सही दाम नही मिला पाता।इसी कारण हम विभागीय स्तर पर छापामार कर धान जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है। तहसीलदार कसडोल से धान जब्ती की कार्यवाही होने से छोटे किसान में भारी रोष छोटे दुकानदारों के द्वारा धान खरीदना बंद कर देने से छोटी-छोटी नित्य जरूरतों के लिए धान से ही अपना जीवकापार्जन की समस्या आने लगी है,इस पर हमारे संवाददाता ने फोन से संपर्क किया तो बताया कि हमने सभी कोचियों और ब्यापारियों को बुलाया था,और सूचित किया गया था, धान खरीदी का रजिस्टर बनाये,और मंडी को अवगत कराएं लेकिन हमने आज छापामार कर देखा तो जिन कोचियों का धन जप्ती बनाया उनके पास किसी भी प्रकार का धान खरीदी का कोई रजिस्टर या प्रमाण नही मिला।

इधर किसानों का कहना है कि सरकार धान खरीदी में देरी कर रही है ,और ऊपर से हमारे द्वारा हमारी जरूरत के लिए धान बेचने कहा जाय, अब तो हमारा धान को इन कोचियों के द्वारा खरीदी करना बंद कर दिया है।



अन्य सम्बंधित खबरें