97 किलो फेंसिंग जाली चुरा ले गए चोर
20 अगस्त 2019 को रात अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मामाभांचा में कृषि भूमि में लगाये सीमेंट पोल में लगा करीबन 100 फिट फेंसिंग जाली को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है.
पुलिस ने बताया है कि शैलेन्द्र कुमार शर्मा की कृषि भूमि ग्राम मामा-भांचा एवं पचेडा की सीमा में ख.न. 295/1, 295, 296, 559/1, 407, 300, 289, 298 स्थित है. उपरोक्त ख.न. की चर्तुसीमा लोहे की जाली(दो इंच होल वाली) से घेरा किया गया है. जहाँ दिन के समय चौकीदारी हेतु संतोष साहू आत्मज रमेश्वर साहू तथा रात्रि के समय चौकीदारी हेतु गोविंद दिवान आत्मज लगनु दिवान निवासी मामा-भांचा को नियुक्त किया गया है।
जहाँ से 19 और 29 की दरमियानी रात में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सीमेंट पोल में लगा हुआ फेंसिंग जाली लगभग डेढ बंडल 97 किलो. प्रत्येक सीमेंट पोल की दुरी 8 फीट, 12 पोल में लगे लगभग 100 फीट जाली को चोरी कर ले गये है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.