बसना पुलिस ने जब्त की महुआ शराब  - CG Sandesh

बसना पुलिस ने जब्त की महुआ शराब

बसना थाना अन्तर्गत ग्राम बेल्डीह पठार मे बसना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगली बाई पति बुधारू बारीक के दबिश देकर हाथ भट्ठी महुआ शराब 20 लीटर जब्त किया। बसना पुलिस ने मंगली बाई पति बुधारू बारीक के खिलाफ अपराध क्रमांक 529 धारा 34/2 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया किया। जहां पर से आरोपी को जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई मे शिव कुमार प्रसाद ए एस आई,अनिल खाण्डे,महेन्द्र,प्रेमलता महिला आरक्षक का योगदान रहा।

अवैध शराब बिक्री के संबंध मे थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री किसी भी हाल में नहीं होगा। हम लगातार प्रयास कर रहें हैं कि अवैध शराब की बिक्री किसी भी हाल में न हो।आम जनता इस व्यसन से दूर रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें