बस के अचानक ब्रेक मारने से जा टकराया मोटर सायकल, मामला दर्ज
बसना थाना
अंतर्गत भूकेल के पास बस के अचानक ब्रेक मारने से उससे मोटर सायकल वाहन जा टकराया
जिसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि कांशीराम संवरा जो
कि गोहेदादर का निवासी है वह 22 नवंबर को अपने
रिश्तेदार पुस्तम बिंझवार गोठानीपाली के साथ उनके मोटर सायकल में बैठकर गोठानीपाली
से गोहेदादर आ रहा था. इस दौरान मोटर सायकल को पुस्तम बिंझवार चला रहा था. और जब दोनो
एनएच 53 रोड भुकेल के पास पहूंचे
थे तभी उनके सामने चल रही बस क्रमांक सीजी 06 एच 0503 का चालक अपनी बस
को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक मारकर रोक दिया. जिससे मोटर सायकल चालक
अपना असंतुलन खोकर बस के पीछे जाकर टकरा गया और गिरने के बाद उन्हें चोट आई. जिस पर पुलिस ने
बस चालक के विरूध धारा 279, 337 के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें