कार ने राह चलते व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

कार ने राह चलते व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में कार चालक ने राह चल रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार दी. जिसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने बताया है कि 17 सितंबर को रात्रि करीबन 08 बजे अगस्ती प्रधान भागवत कथा के लिए ग्राम केशरीपुर जा रहे थे उसी समय ग्राम बम्हनी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र के पास बम्हनी तरफ से आ रही कार क्रमांक CG 04 DM 9777 का चालक गंजन यादव ग्राम कुडेकेल बसना का निवासी अपने कार को बहुत ही तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अगस्ती प्रधान को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिसका ईलाज रायपुर में कराया गया. पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के विरुद्ध धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें