लड़के को भवंरा खेलाकर बिगाड़ रहे हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

लड़के को भवंरा खेलाकर बिगाड़ रहे हो कहकर मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में लड़के को भवंरा खेलाकर बिगाड़ रहे हो कहकर मारपीट और गाली गलौच करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि संतोष चन्द्राकर जो ग्राम बिरकोनी उपाध्याय नगर में रहता है उसका लड़का खिलेश्वर चंद्राकर 22 नवंबर के शाम 04.30 बजे अपने पड़ोसी टेकू निषाद का लड़का युवराज निषाद के साथ उपाध्याय नगर ग्राम बिरकोनी में भंवरा खेल रहा था. जहाँ उसी समय टेकू निषाद आया और संतोष के लड़के खिलेश्वर चंद्राकर के पास जाकर बोला कि तुम मेरे लड़के को भवरा खेला कर बिगाड़ रहे हो कहकर गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था. जिस पर लड़के का पिता मारपीट का आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और मेरे लड़के को क्यो मारपीट कर रहे हो बोला तो टेकू निषाद ने संतोष चंदाराकर से भी मारपीट गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया.  जिस पर पुलिस ने टेकू निषाद के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें