पुराने जमीन विवाद को लेकर की मारपीट
महासमुंद थाना के
ग्राम साराडीह में पुरानी जमीन के विवाद को लेकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने का
मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दाउलाल बघेल 22 नवंबर को शाम 07.00 बजे अपने घर पास गली में बैठा था. तभी उसका
बड़ा भाई नारद प्रसाद बघेल वहां आया और पुरानी जमीन विवाद हिस्सा बटवारे की बात को
लेकर वहां बैठे दाउलाल के साथ गाली गलौच व हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे कोई
नुकीली वस्तु से हमला किया. जिससे दाउलाल को चोट आई और घटना के बाद 112 से जिला अस्पताल महासमुंद उसे ईलाज हेतु लाया गया. और आरोपी नारद प्रशाद बघेल
पर धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें