सेवानिवृत्त पुलिस के यहां हुई चोरी
महासमुंद के अयोध्या नगर से सेवानिवृत्त पुलिस के यहां से चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि चोरी किशन लाल सिन्हा घर में हुई है जो अयोध्या नगर महासमुंद में रहता है तथा सन 2007 में पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त हुआ है.
यह चोरी 20 और 21 के बीच की बताई गई है. जानकारी के अनुसार किशन लाल 20 नवंबर को सुबह 11 बजे अपने पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर पारिवारिक शादी कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी गया था.
और उसके अगले दिन सुबह 8 बजे किशन के पडोसी अमित सक्सेना ने फ़ोन कर उसे सूचना दिया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है. जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ धमतरी से महासमुन्द आकर देखा तो घर के बाउड्री वाल के गेट का ताला लगा हुआ था, एवं अंदर घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था एवं बेडरूम के अंदर आलमारी का लाकर टूटा हुआ था और उसमे रखा सामान बिखरा हुआ था.
पुलिस को बताया गया है कि चोर ने आलमारी के लाकर में रखे नगदी रकम 12000 रूपये, सहित सोने चांदी के आभूषण कुल रकम 69,400 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय घर में दीवार फांदकर एवं दरवाजा में लगे ताला को तोडकर घर के अंदर से ले गया है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूध धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.