18 पौवा शराब जप्त - CG Sandesh

18 पौवा शराब जप्त

पिथौरा के संजय पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने अवैध शराब जप्त की है. पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली संजय पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसने अपना नाम गजेन्द्र यादव पिता हराचंद यादव बताया. जिसके पास से पुलिस ने शराब बिक्री करने हेतु एक प्लास्टिक के थैला में 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180, 180 एम.एल. भरी हुई कीमत करीब 1,440 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध धारा 34(1) आबकारी के तहत कार्यवाही किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें