मुर्गी दूकान से 60 नग मुर्गी और 45 हजार रुपये की चोरी. - CG Sandesh

मुर्गी दूकान से 60 नग मुर्गी और 45 हजार रुपये की चोरी.

पिथौरा के इंदिरा कालोनी लाखागढ में ब्रायलर ट्रेडर्स मुर्गी दूकान से पैसा तथा मुर्गी चोरी होने का  मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि अमजद खान का एन एच 53 रोड किनारे में एजाज ब्रायलर ट्रेडर्स के नाम से मुर्गी दूकान है. जहाँ वह 21 नवंबर की रात  करीब 08:00 बजे दूकान को बंद करके घर चला गया था, और दूसरे दिन 22 नवंबर को सुबह उठकर दुकान खोलने के लिए अपने मुर्गी दूकान गया तो देखा कि दूकान के दरवाजा का ताला टूटा हुआ तथा दरवाजा खुला हुआ था. जहाँ अन्दर काउंटर टेबल से नगदी रकम करीब 45000/  रूपये मुर्गी कैज में बिक्री हेतु ब्रायलर मुर्गी रखे थे जिनमें से करीब 60 नग ब्रायलर मुर्गी कीमत करीब 6000/रूपये का एवं काऊन्टर में रखे इलेक्ट्रानिक तराजू कीमती करीब 4000/ रूपये कुल कीमती करीब 55000/रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है. जिस पर अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें