नाबालिग लड़के के गुम होने की शिकायत  दर्ज - CG Sandesh

नाबालिग लड़के के गुम होने की शिकायत दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत नाबालिग लड़के के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है. मोहम्मद अजीम ने बताया है कि वह ग्राम सिनोधा मे रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है जिसका नाबलिक लड़का मोहम्मद शोएब अख्तर जिसका कक्षा 10 वीं हाईस्कूल पटेवा मे पढ रहा है. जो 22 नवंबे से 9 बजे लगभग घर से स्कूल जा रहा हू कहकर अपना स्कूल बैग लेकर निकला है और अभी तक घर वापस नहीं आया है. मोहम्मद अजीम  ने बताया है कि नाबालिक होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके  संरक्षण तथा अनुमति के बगैर बहला फूसलाकर किसी के द्वारा ले जाया गया है. जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरूध धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें