मेरी लड़की को गाली दिये हो कहकर मारपीट व गाली गलौच.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मुरकी की महिला गंगाबाई यादव ने अपने साथ की गई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. महिला ने पुलिस को बताया है कि 23 नवंबर को शाम करीबन 06 बजे जब वह अपने घर के पास थी. तभी उस समय उसकी पडोसी तुलसीबाई पटेल उसके पास आकर मेरी लडकी को क्यों गाली दिये हो कहकर उससे गाली देने लगी. जिसे मना करने पर उसका लडका प्रेमचंद तथा उसका चचेरा भाई युवराज दोनों उसके पास आकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी देने लगे.
इसके बाद मामले में बीच बचाव करने आये गंगाबाई का छोटा भाई त्रिभुवन लाल यादव एवं भाई बहु दामिनी यादव के साथ भी तीनों ने एक राय होकर गालियां तथा हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कियें जिससे उन्हें चोट आई. मामले में पुलिस ने प्रेमचंद पटेल , युवराज पटेल और तुलसी बाई पटेल के विरुद्ध धारा 34, 294, 506 और 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.