सड़क पर खतरनाक ढंग से ट्रक खड़ा करने पर पुलिस ने किया जप्त.
महासमुंद के बेलसोण्डा फाटक के पास खतरनाक ढंग से ट्रक को
सड़क पर खड़ा कर देने पर ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की गई है. पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर को 1:20 बजे पेट्रोलिंग
के दौरान बेलसोण्डा फाटक के पास ट्रक क्रमांक CG 04 MU 2696 का चालक इंदल कुमार पासवान उम्र 20 साल
उत्तर प्रदेश अपने ट्रक को आम रोड NH 353 पर सड़क के उपर खतरनाक ढंग से दिनांक 22
नवंबर के सुबह 06.00 बजे से 23 नवंबर के शाम 04.00 बजे तक खड़ा रखा था,
जिससे
आम नागरिकों को आने जाने में काफी असुविधा परेशानी का सामना करना पड़ा. इस ट्रक
वाहन जिसमें कोयला भरा हुआ था जिसे मौके पर जप्त कर पुलिस ने धारा 283 के तहत अपराध
पंजीबद्ध किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें